यह है दुनिया का इकलौता देश जिसकी तीन राजधानियां

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2024 - 02:34 PM (IST)

International Desk: आमतौर पर किसी भी देश की एक राजधानी होती है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जिसकी तीन राजधानियां हैं। इनके नाम प्रीटोरिया केपटाउन और ब्लूमफोंटेन हैं। जानते हैं कि आखिर क्यों दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं। दरअसल यहां सरकार विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक तीन ब्रांचों में बंटी हुई है। सरकार की न्यायिक शाखा ब्लूमफोंटेन में है क्योंकि ये देश का केंद्र है। प्रीटोरिया में फॉरेन एंबेसी है, क्योंकि आजादी से पहले भी ये यहीं थी । केपटाउन में संसद है क्योंकि अंग्रेजों के दौर से यहां पर संसद थी।

 

दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां

केपटाउन : केपटाउन देश की विधायी राजधानी है। इसी शहर में देश की संसद है। जनसंख्या के हिसाब से ये देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।  यह वेस्‍टर्न केप की राजधानी है। यह दक्षिण अफ्रीका का संसद भवन भी है। यह जगह बंदरगाह, पर्वत और बाग आदि के लिए प्रसिद्ध है। टेबल मांउटेन, टेबल माउंटेन नेशनल पार्क, टेबल माउंटेन रोपवे, केप ऑफ गुड होप, चैपमैनस पीक, सिग्‍नल हिल, विक्‍टोरिया एंड अल्‍फ्रेड वाटरफ्रंट आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं।

प्रीटोरिया : यह देश की प्रशासननिक राजधानी है । यहीं राष्ट्रपति रहते हैं। यहीं दूतावास भी बने हुए हैं। सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों के ऑफिस भी हैं।

ब्लूमफोंटेन : यह अफ्रीका की न्यायिक राजधानी है। यहीं देश की सुप्रीम कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील स्थित है।  आफ़्रीकान्स भाषा में ब्लूमफ़ोनटेन का अर्थ 'फूलों का फव्वारा' होता है, और यह शहर अपने फूल-भरे उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News