Hajj2024:  चेतावनी नजरअंदाज करना हज यात्रियों को पड़ा भारी, मृतकों का आंकड़ा 577 के पार व  2000 से अधिक की हालत गंभीर (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 03:30 PM (IST)

दुबईः मौसम विभाग की चेतावनी नजरअंदाज करना सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले  लाखों जायरीनों पर भारी पड़ रही है। हज शुरू होने से पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी जारी की थी कि इस बार की गर्मी जायरीनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।अफसोस की बात तो यह भी है सऊदी सरकार ने भी इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं  लिया व प्रशासन की बदइंतजामी की खमियाजा हज यात्रियों को जान गंवा कर भुगतना पड़ रहा है।  सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए इकट्ठा हुए लाखों हज  यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

 

🚨🇸🇦MORE THAN 550 HAJJ PILGRIMS DIE IN SAUDI ARABIA

At least 323 of those who died were Egyptians, most of them succumbing to heat-related illnesses

Diplomats said the total at the morgue in Al-Muaisem, one of the biggest in Mecca, was 550, with other sources putting the death… pic.twitter.com/Vi7IXr2snM

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 19, 2024

 

PunjabKesari

 

 

#SaudiArabia #Mecca #heat #heatwave #weather #climate #anomaly #extremeweather
🇸🇦 ‼️ Six pilgrims died from heatstroke during Hajj in Mecca, Saudi Arabia
--16/06/2024-- extreme temperatures reaching up to 48°C (118°F). pic.twitter.com/mCgHeAR5Fj

— Genesis Watchman Report (@ReportWatchman) June 17, 2024

सऊदी मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। स्थिति इतनी खराब है कि  मक्का में गर्मी से अब तक 570  से अधिक हज यात्रियों की मौत हो चुकी है सड़कों पर शव  पड़े दिखाई दे रहे हैं । इसमें सबसे ज्यादा जायरीन  323 तो मिस्र के हैं जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। एक  राजनयिक ने इन सभी की मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है। वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 60 जॉर्डन के लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। 

 

- Hajj 2024!🕋❤️
. pic.twitter.com/lcztvAaC9l

— القرآن الکریم (@Al_Quran_011) June 15, 2024

 

 न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 से अधिक हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे। मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा हज के दौरान लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनमें मिस्र के लोग भी शामिल हैं या नहीं। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का इलाज करने की सूचना दी है, लेकिन रविवार से उस आंकड़े को अपडेट नहीं किया है और मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News