चीन में बाढ़ से छह लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 01:09 AM (IST)

गुआंग्झूः चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के एक गांव में अचानक आई बाढ़ में छह लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे झुआंग-याओ ऑटोनोमस काउंटी के जिटियन टाउनशिप में भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई।

बाढ़ की सूचना मिलने के बाद काउंटी सरकार ने क्षेत्र में बचाव दल भेजा जिसके बाद रात 11 बजे चार शव बरामद हुए। बुधवार सुबह दो अन्य लोगों के शव बरामद हुए। प्रांतीय भूवैज्ञानिक पर्यावरण निगरानी स्टेशन ने भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद पुष्टि की है कि अचानक आई बाढ़ प्राकृतिक आपदा थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News