पाकिस्तान में मकान की छत गिरने से 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 05:34 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मकान की छत ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना प्रांत के बाजौर इलाके की है। पुलिस ने बताया कि छत ढहने की घटना में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल भी हुए।
शवों को मलबे में से निकाल लिया गया है और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांत के राज्यपाल हाजी गुलाम अली और मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख