पाक में पहली बार आतंक-निरोधी अभियानों के लिए महिलाओं की नियुक्ति

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 03:47 PM (IST)

कराची: पाकिस्तान की सिंध सरकार ने पुलिस के आतंकवाद-निरोधक विभाग में अभियानों में हिस्सा लेने और खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए 40 से अधिक महिलाओं की नियुक्ति की है। 


प्रांत के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की नियुक्ति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सकीय जांच के बाद चुनी गई महिलाओं को पाकिस्तानी सेना प्रशिक्षण देगी। 

पाक मीडिया ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद पुलिस कांस्टेबल के रूप में चुनी गई महिलाओं को नियमित पुलिस बल में शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला अधिकारों की रक्षा के लिए हाल के वर्षों में कई कानून लागू किए जाने के बावजूद पुलिस में महिलाओं की संख्या अब भी दो फीसदी से कम है। राष्ट्रीय पुलिस ब्यूरो(एनपीबी)के अनुसार देश के 3,91,364 पुलिसकर्मियों में महज 5,731 महिलाएं हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News