फीनिक्स में अदालत के बाहर गोलीबारी, एक अधिकारी जख्मी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 10:09 AM (IST)

 फीनिक्स: अमेरिका के फीनिक्स में चलती गाड़ी से एक अदालत के बाहर गोलीबारी की गई, जिसमें एक संघीय सुरक्षा अधिकारी जख्मी हो गया। घटना के सिलिसिले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। शहर की पुलिस और एफबीआई के मुताबिक, अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है और वह खतरे से बाहर है।

 

एफबीआई के फीनिक्स दफ्तर की प्रवक्ता जिल मैककेब ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।  एफबीआई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है, इसलिए इस बारे में और जानकारी नहीं देगी। वहीं पुलिस ने इलाके से रवाना हो रही एक सिल्वर रंग की कार का फोटो जारी किया है।

 

एक अधिकारी ने बताया कि अदालत सुरक्षा अधिकारी अमेरिकी मार्शल सेवा के निर्देशों पर काम करते हैं, लेकिन इनकी भर्ती निजी सुरक्षा कंपनियां करती हैं। गोलीबारी की घटना के बाद अदालत के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। अदालत के लिपिक ने बताया कि अदालत लोगों के लिए खुली हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News