सूर्य के झुके होने का रहस्य सुलझा

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2016 - 11:18 AM (IST)

न्यूयॉर्क: अमरीकी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सूर्य के अपने अक्ष पर झुके होने के रहस्य को सुलझाने का दावा किया है।इसके लिए 'प्लैनेट नाइन' को जिम्मेदार माना गया है।वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सौर मंडल के किनारे पर स्थित है।


हालांकि, इसे अभी तक देखा नहीं जा सका है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस साल जनवरी में चैनल नाइन के अस्तित्व के बारे में अनुमान लगाया था। बड़े आकार के होने के कारण सौरमंडल के अन्य ग्रह भी प्रभावित हैं। इसके चलते ही सूर्य अपने अक्ष पर झुका हुआ प्रतीत होता है।


शोधकर्ताओं में शामिल एलिजाबेथ बेली ने बताया कि प्लैनेट नाइन अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत बड़ा होने के अलावा अपनी कक्षा में झुकाव के साथ सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन परिस्थितियों में सौरमंडल के अन्य ग्रहों को भी खुद को समायोजित करना पड़ता है। यही वजह है कि सूर्य के अनुरूप अन्य ग्रह भी अपनी अक्ष पर कुछ डिग्री तक झुके हुए हैं। प्लैनेट नाइन पृथ्वी से दस गुना ज्यादा बड़ा बताया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News