वैज्ञानिकों का दावा, ये ग्रह हो सकते हैं रहने योग्य

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 04:20 PM (IST)

जिनेवा: बेहद ठंडे और छोटे तारे ट्रैपिस्ट-1 के चारों ओर चक्कर लगा रहे पृथ्वी के आकार वाले ग्रहों पर पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद हो सकता है और वैज्ञानिकों के अनुसार ये ग्रह आवास योग्य हो सकते हैं।

ट्रैपिस्ट-1 पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। अंतरिक्षयात्रियों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने ट्रैपिस्ट-1 के चक्कर लगा रहे 7 ग्रहों पर पानी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए नासा ईएसए हब्बल स्पेस टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया। इसके परिणामों में पाया गया कि इस तंत्र के बाहरी ग्रहों पर अब भी पर्याप्त मात्रा में जल मौजूद हो सकता है। इनमें सितारे के आवास योग्य क्षेत्र के तीन ग्रह भी शामिल हैं। इससे इस संभावना को बल मिलता है कि ये ग्रह आवास योग्य हो सकते हैं। इस साल फरवरी में अंतरिक्षयात्रियों ने बेहद ठंडे और छोटे सितारे ट्रैपिस्ट-1 के चारों ओर घूम रहे पृथ्वी के आकार के 7 ग्रहों की खोज की घोषणा की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News