म्यांमार के रखाइन में पटरी पर लौट रहा जनजीवन

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2017 - 04:28 PM (IST)

यंगून: म्यामां ने रखाइन प्रांत के बच्चों के लिए उन कस्बों में स्कूल फिर से खोल दिए हैं जो हाल में सांप्रदायिक तनाव से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। सरकारी मीडिया में घोषणा की गई कि ‘‘स्थिरता’’ लौट आई है लेकिन अब भी इन इलाकों से हजारों रोहिंग्या मुस्लिम भाग रहे हैं।  


रोहिंग्या विद्रोहियों ने हमला किया था जिसके बाद से सेना ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।तभी से रखाइन राज्य में अशांत हालात बने हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘‘जातीय सफाए’’ के समान बताया था।  

रखाइन की लगभग आधी आबादी करीब 10 लाख रोहिंग्या मुस्लिम तब से बांग्लादेश भाग चुके हैं। जिससे विश्व का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हुआ है। हिंसा के कारण करीब 30,000 जातीय रखाइन लोग देश के भीतर विस्थापित हुए हैं जिनमें बौद्ध और हिंदू शामिल हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट में शिक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि माओंगदा और बुथीदआंग कस्बों में स्कूल खुल गए हैं और हिंसा के केंद्र रहे इलाकों में ‘‘स्थिरता’’ लौट आई है।इसमें कहा गया,‘‘जातीय गांवों में स्कूल सुरक्षित हैं। ’’  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News