5वीं के छात्र की 2020 को लेकर 10 साल पहले की भविष्यवाणी हुई वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 05:51 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  साल 2020  कोरोना  वायरस महामारी,  रॉयल फेमिली से प्रिंस हैरी और मेघन  के अलग होने से लेकर ऑस्ट्रेलिया और कैलिफोर्निया  के जंगलों आग लगने से लेकर कई बड़ी घटनाओं को लेकर याद किया जाएगा । इस साल पूरी दुनिया में बड़ी उठापठक देखने को मिली  लेकिन 10 साल के एक लड़के ने 2020 को लेकर दस साल पहले जो भविष्यवाणी थी वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

केविन सिंह  नाम के लड़के की 10 साल पहले की भविष्यवाणी कितनी गलत थी लोग जानकर हैरान हो रहे हैं। केविन सिंह ने जब 2020 के बारे में भविष्यवाणी की थी तब वह 5वीं कक्षा में पढ़ते थे। केविन सिंह की किताब माय प्रिडिक्शन फॉर ईयर 2020 (My Prediction for year 2020) के कवर की तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari
केविन सिंह की इस किताब में यह भी लिखा था कि 2020 में सभी लोग शांति से रहेंगे और मानवता प्रत्येक बीमारी का इलाज करेगी।  लेकिन हकीकत में इस भविष्यवाणी का बिल्कुल उल्टा हुआ है।  लोग  उनकी स्कूली किताब की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। केविन सिंह की भविष्यवाणी को लेकर हुई एक पोस्ट को अब तक 70.3k यानी 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब 8 हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News