सऊदी अरब में क्रूरता की हदें पार, दस दिन में 12 लोगों का सिर कलम कर दी गई सजा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 01:38 PM (IST)

दुबईः  लंबे समय से सऊदी अरब खौफनाक सजाओं के लिए चर्चा में रहा है। पिछले कुछ समय से सऊदी अरब में दी जाने वाली सख्त सजाओं में थोड़ी ढील जरूरी देखी गई थी लेकिन अब रूह कंपाने वाली खबर सामने आई है। सऊदी सरकार ने 10 दिनों में 12 लोगों का सिर कलम कर दिया। सऊदी अरब ने  इन सभी लोगों को सऊदी में नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई थी।

 

अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के अनुसार  सऊदी अरब में जिन 12 लोगों को सजा-ए-मौत दी गई उनमें अधिकतर प्रवासी लोग हैं  जिनमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई और दो जॉर्डन निवासी हैं। हालांकि  इन सभी लोगों में तीन सऊदी नागरिक भी शामिल हैं। सभी पर ड्रग्स संबंधित कानून के उल्लंघन का आरोप था, जिसके चलते इन्हें सजा-ए-मौत दी गई थी।

 

सऊदी अरब की आलोचना इसलिए हो रही है, क्योंकि उसने साल 2021 में अहिंसक अपराधों पर मौत की सजा न देने की प्रतिज्ञा की थी।  मार्च महीने में सऊदी अरब सरकार की ओर से 81 लोगों को खौफनाक सजा-ए-मौत का आदेश दिया गया था। इन 81 लोगों में कई उग्रवादी संगठनों से जुड़े लोग भी थे। सऊदी अरब के मॉडर्न इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में लोगों को सजा-ए-मौत की सजा दी गई थी। साल 2018 में सऊदी अरब सरकार ने इस तरह की सजा को घटाने का भी फैसला किया था।

 

 

सऊदी में मौत की सजा से जुड़े ये हैं  नियम
सऊदी में   मौत की सजा से जुड़े नियमों  को लेकर  यूनाइटेड नेशंस ह्यूम राइट्स ट्रीटी बॉडीज ने एक रिपोर्ट जारी की थी। सबसे पहला तरीका सिर को तलवार से एक ही वार में काट कर धड़ से अलग करने का है। सऊदी अरब का कहना है कि इस तरीके में शरीर के पीछे हिस्से में गर्दन पर वार किया जाता है। यह एक दर्दरहित तरीका होता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कई बार ऐसे मामले भी देखे गए हैं जहां जल्लाद नियमों को नहीं मानते। वह सिर को काटने के लिए कई बार वार करते हैं। इस दौरान जिस व्यक्ति के खिलाफ अपराध हुआ है वह या उसका परिवार भी मौजूद होता है।

 

सूली पर चढ़ाना भी नियमों में है, लेकिन ऐसे मामले नहीं देखे गए हैं। मौत की सजा देने के बाद जनता में डर पैदा करने के लिए शव को कुछ समय के लिए चौराहे पर लटका दिया जाता है। यह समय कितना होता है इसकी कोई सही जानकारी नहीं है। कई बार जब मौत की सजा के लिए कोई तलवारबाज उपलब्ध न हो तो गोली मारा जाता है। सऊदी में इस तरह से मौत के मामलों की बहुत कम जानकारी है। सऊदी ने कुछ समय पहले कई अनुभवी तलवारबाजों को काम पर रखा था। सऊदी अरब में पत्थरों से मार-मार कर मौत देने की भी सजा है। यह सजा सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिन पर व्यभिचार के आरोप हैं।

 

इसके तहत अपराधी को घुटनों या उसकी छाती तक दफना दिया जाता है। लोग तब तक पत्थर फेंकेंगे जब तक कि अपराधी की मौत न हो जाए। हालांकि मृत्युदंड की सजा से लोगों को बचाने वाले संगठन रीप्रीव ने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले आने के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा मौत की सजा पाने वाले व्यक्ति का शरीर उसके परिजनों को मिलता है या नहीं, इसकी जानकारी भी नहीं है। विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों में कई बार सऊदी अधिकारियों ने शव के प्रत्यावर्तन से इनकार किया या फिर इसमें देरी की है। राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सऊदी सरकार दफनाने की जगह भी नहीं बताती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News