लड़की की हॉट तस्वीरों का सच कर देगा हैरान !
punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 05:15 PM (IST)

नई दिल्लीः पिछले साल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें थीं किसी और की और बताई गई किसी और की। असम में पिछले साल विधानसभा के चुनाव हुए थे। चुनावी नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक लड़की की हॉट तस्वीरें पोस्ट की।
उसे भाजपा की विधायक व एक्ट्रेस अंगूरलता डेका बताया गया। इन तस्वीरों को खूब शेयर किया गया। कईयों ने तो इसे सच भी मान लिया लेकिन जो तस्वीरें पोस्ट की गई थी वे अंगूरलता डेका की नहीं बल्कि सपना व्यास की थी। सपना व्यास गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास की बेटी हैं।
तस्वीरें वायरल होने के बाद सपना व्यास ने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। अंगूरलता के नाम पर फोटो के वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद सपना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने कहा,जो फोटो वायरल हुई हैं वो अंगूरलता डेका की नहीं है। लोग बिना जाने इन्हें शेयर कर रहे हैं।