रूसी सैनिक ने की साइबेरिया सैन्य प्रतिष्ठान में 8 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 10:35 PM (IST)

मॉस्कोः रूस के एक सैनिक ने साइबेरिया स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान में शुक्रवार को अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी कर दी जिसमें आठ सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना संभवत: आरोपी के मानसिक समस्या से पीड़ित होने के चलते हुई।
PunjabKesari
रूस की समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, ‘‘गोलीबारी करने वाले सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है।'' घटना पूर्वी साइबेरिया के चिता क्षेत्र स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान में हुई। रक्षा मंत्रालय ने प्रारंभिक जांच के हवाले से कहा कि आरोपी सैनिक का कृत्य उसे सैन्य ड्यूटी की वजह से नहीं, बल्कि निजी कारणों से उत्पन्न मानसिक समस्या का परिणाम हो सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उप-रक्षा मंत्री आंद्रेई कारतापोलोव के नेतृत्व में एक आयोग घटनास्थल पहुंच रहा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने घटना पर तत्काल टिप्पणी करने से इनकार किया। रूस की सेना में 1990 के दशक में बर्बर रैगिंग की परंपरा एक बड़ी समस्या थी, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News