रूस की हरकत से भड़का अमरीका

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 11:28 AM (IST)

वॉशिगटनः अमरीका की नौसेना का निगरानी विमान कल काले सागर के ऊपर रूस के लड़ाकू जेट से टकराते-टकराते बचा। रूस की इस हरकत से  भड़के अमरीकी  विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके इस घटना की पुष्टि की है।
       
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि काले सागर के ऊपर निगरानी करने वाले अमरीका  की नौसेना का एक विमान कल रूस के लड़ाकू विमान के पांच फुट के दायरे में आ गया था। अमरीका  ने इस घटना को 'परस्पर असुरक्षित क्रिया' करार दिया है।
       
अमरीका  ने अपने बयान में कहा, 'हम रूस से इस असुरक्षित कार्रवाई पर बात करेंगे। इसने घटना ने गणना के जोखिम, हवा में टक्कर और दोनों पक्षों के हवाई क्रू के खतरे को बढ़ा दिया है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News