रूसी अदालत ने गूगल पर लगाया 32,000 डॉलर का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 05:47 AM (IST)

मॉस्कोः रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में संघर्ष के बारे में कथित रूप से गलत जानकारी हटाने में विफल रहने के लिए गूगल पर बृहस्पतिवार को 30 लाख रूबल (32,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया। रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार अदालत ने पाया कि गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब वीडियो सेवा ने संघर्ष के बारे में ‘गलत जानकारी' वाले वीडियो को नहीं हटाया है। 
PunjabKesari
रूस की अदालत ने इससे पहले एप्पल और विकिपीडिया पर भी लगाया था जुर्माना
समाचार एजेंसियों के अनुसार गूगल को उन वीडियो को नहीं हटाने का भी दोषी पाया गया, जो नाबालिगों के लिए उपयुक्त नहीं हैं। रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के बारे में ‘‘झूठी जानकारी'' समझी जाने वाली सामग्री को हटाने में विफल रहने के लिए एप्पल और विकिपीडिया पर भी अगस्त की शुरुआत में जुर्माना लगाया था। 
PunjabKesari
विपक्षी नेता व्लादिमीर कारा-मुर्जा को भी सुनाई गई थी 25 साल की सजा
रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, सैन्य अभियान की किसी भी आलोचना या सवाल उठाने वालों को दंडित करने के लिए कई उपाय किए हैं। कुछ आलोचकों को कड़ी सजा मिली है। विपक्षी नेता व्लादिमीर कारा-मुर्जा को इस साल यूक्रेन में रूस की कार्रवाई के खिलाफ दिए गए भाषणों के कारण राजद्रोह के लिए 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News