Victory Day परेड में पुतिन की दहाड़- यूक्रेन में जीत हमारी ही होगी, जंग पश्चिमी देशों की नीतियों का जवाब (Pics)

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 02:56 PM (IST)

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को पश्चिमी देशों की नीतियों के खिलाफ जवाब करार दिया है।  पुतिन ने ‘विजय दिवस' के मौके पर सोमवार को   यूक्रेन के खिलाफ  बड़ी जीत का भरोसा जताया है।  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा   1945 की तरह ही 'जीत हमारी होगी'। खास बात है कि रूस दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर तत्कालीन सोवियत संघ की जीत की याद में 'विजय दिवस' मनाता है। यह जीत 9 मई को ही हासिल की गई थी।

PunjabKesari

पुतिन ने नाजी सैनिकों के खिलाफ ‘रेड आर्मी' की लड़ाई की तुलना यूक्रेन में रूसी सेना की कार्रवाई से की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में अभियान संभावित आक्रमण को रोकने के लिए सही समय पर की गई उचित कार्रवाई है। पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। इसके बाद, युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।

PunjabKesari

‘विजय दिवस' के मौके पर सोमवार को रेड स्क्वायर से एक सैन्य परेड का आयोजन किया गया, जैसा कि हर साल किया जाता है। सैन्य परेड में टैंक, बख्तरबंद वाहन, विशाल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने वाले वाहन आदि नजर आए। इस साल ‘विजय दिवस' पर सैनिकों की टुकड़ियां और हथियार कम नजर आए, क्योंकि अभी यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान चल रहा है और उसके अधिकतर सैनिक तथा हथियार यूक्रेन में तथा उसकी सीमाओं पर तैनात हैं।  

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News