रूस ने की नए अमरीकी प्रतिबंधों की आलोचना, बताया क्रूर

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 05:58 PM (IST)

मास्को: अमेरिका ने रूस पर इस महीने के अंत तक नये प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा कर दी है और रूस ने इन नए प्रतिबंधों की तीखी आलोचना करते हुए इन्हें क्रूर करार दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस द्वारा अपने दोहरे एजेंट सर्गेई स्क्रीप्ल और उसकी बेटी यूलिया को ब्रिटेन में जहर देकर मारने का षडय़ंत्र रचने की बात साबित हो चुकी है, इसलिए वह रूस पर नये प्रतिबंध लगाएगा। रूस हालांकि इस षडय़ंत्र में किसी भी तरह का हाथ होने से इन्कार करता रहा है। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने हुई वार्ता के कुछ दिन बाद ही अमरीका ने रूस पर महीने के अंत तक नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है जिससे रूस की मुद्रा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि रूस अमेरिका के कभी न खत्म होने वाले प्रतिबंधों के दुष्चक्र में फंसकर रह गया है। रूस के राजनीतिक और कोरोबारी विशेषज्ञ पुतिन-ट्रंप की वार्ता के बाद दोनों देशों के संबंध बेहतर होने का अनुमान लगा रहे थे और इसे रूस की जीत के तौर पर देख रहे थे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News