रूस ने लिया U-टर्न ! भारत को झटका

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2016 - 11:53 AM (IST)

मॉस्को/बीजिंग: भारत के सबसे जिगरी दोस्त रूस ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी.पी.ई.सी.) का समर्थन किया है। सी.पी.ई.सी. को रूस का समर्थन मिलना भारत के लिए एक कूटनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक  पहले रूस ने कहा था कि उसकी सी.पी.ई.सी. में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन अब रूस ने अपने यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन प्रोजेक्ट को इस गलियारे से जोड़ने की इच्छा जताई है।

गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा चीन के शिनजियांग प्रांत को बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ेगा। यह आर्थिक गलियारा पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके से गुजरता है, जिस पर भारत का दावा है। पी.एम. मोदी भी इस मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से ऐतराज जता चुके हैं। रूस का पाकिस्तान के करीब जाना भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है क्योंकि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगा हुआ है। जबकि रूस जरूरत पड़ने पर हमेशा नई दिल्ली के साथ खड़ा होता आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News