अमेरिका का नया खेल बेनकाबः रूसी राजनयिक बच्चों को जबरन दे रहा नागरिकता, मॉस्को ने जताया कड़ा एतराज

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 05:46 PM (IST)

International Desk: रूस और अमेरिका के बीच एक नया कूटनीतिक विवाद सामने आया है। रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह रूसी राजनयिकों के बच्चों को, जो अमेरिका में जन्म लेते हैं, जबरन अमेरिकी नागरिकता दे रहा है। मॉस्को ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों और कूटनीतिक परंपराओं का उल्लंघन बताते हुए इस कदम पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा (Maria Zakharova) ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग “जन्मसिद्ध नागरिकता” (Birthright Citizenship) का हवाला देकर इन बच्चों को स्वतः अमेरिकी नागरिक घोषित कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के खिलाफ है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कानून के तहत राजनयिकों के बच्चों को इस तरह नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्हें विशेष राजनयिक छूट (Diplomatic Immunity) प्राप्त होती है। ऐसे में यह कदम नियमों का उल्लंघन है। रूस का दावा है कि यह कदम अमेरिकी “डीप स्टेट” की रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रूसी राजनयिकों पर दबाव बनाना और दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ाना है। Maria Zakharova ने कहा कि रूस इस तरह से दी गई नागरिकता को मान्यता नहीं देगा और अमेरिका से मांग करेगा कि वह स्पष्ट करे कि इन बच्चों को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में नहीं माना जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह कदम Donald Trump की आव्रजन नीति के खिलाफ जाता है और इससे अमेरिका के भीतर भी नीतिगत विरोधाभास सामने आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News