पुतिन से मिलने बाद ट्रंप की जेलेंस्की को सलाहः रूस बहुत बड़ी ताकत...पीछे हट जाओ, डोनेट्स्क वाली शर्त भी बताई

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 01:40 PM (IST)

Washington: रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता कोशिशें तेज हो गई हैं। अलास्का में हुई ऐतिहासिक ट्रंप-पुतिन शिखर वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि अगर यूक्रेन डोनेट्स्क क्षेत्र से पीछे हट जाता है, तो रूस अपने कई अग्रिम मोर्चे बंद कर देगा। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह प्रस्ताव यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को भी बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध समाप्त करके एक समझौता करना चाहिए क्योंकि रूस एक बहुत बड़ी शक्ति है और वे नहीं हैं। हालांकि, जेलेंस्की ने इस रूसी शर्त को तुरंत खारिज कर दिया और कहा कि यूक्रेन अपनी ज़मीन से किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेगा।

 
पुतिन का प्रस्ताव 

  • अलास्का में 15 अगस्त को हुई ट्रंप–पुतिन मुलाकात करीब तीन घंटे चली।
  • रूसी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और वरिष्ठ सहयोगी यूरी उशाकोव शामिल थे।
  • अमेरिका की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ मौजूद रहे।
  • पुतिन ने कहा कि डोनेट्स्क पर यूक्रेन का नियंत्रण छोड़ना स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा।
  • ट्रंप ने इस प्रस्ताव को यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की तक पहुँचाया।

 

जेलेंस्की का सख्त जवाब
सूत्रों के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पहले ही रूस के कब्जे में गए 20% क्षेत्र से जूझ रहा है। ऐसे में और ज़मीन छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।  जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन में ट्रंप से आमने-सामने मुलाकात करेंगे। उन्होंने यूरोपीय नेताओं को भी बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

 

यूरोपीय नेताओं का रुख
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा कि जेलेंस्की और ट्रंप की बैठक के बाद त्रिपक्षीय शिखर वार्ता (ट्रंप–पुतिन–जेलेंस्की) की संभावना है।यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप की कोशिशों का स्वागत किया, लेकिन साथ ही रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को मजबूत समर्थन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

शांति समझौते का खाका

  • अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने यूरोप को प्रस्ताव दिया है कि 
  • यूक्रेन रूस को डोनबास का शेष हिस्सा सौंप देगा।
  • बदले में रूस युद्धविराम करेगा और यूरोप को सुरक्षा गारंटी देगा।
  • ट्रंप चाहते हैं कि शांति समझौता स्थायी हो, केवल युद्धविराम नहीं।
  • ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात सोमवार को व्हाइट हाउस में होगी।
  • संभावना है कि इसके बाद ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की की संयुक्त बैठक कराएँगे।
  • अभी तक रूस की ओर से इस पर कोई औपचारिक सहमति नहीं दी गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News