रोबोट हुआ बेकाबू ! लड़की को जबरन बाहों में भरा तो मच गई चीख-पुकार; Video वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 02:41 AM (IST)

पेइचिंग: चीन के शानक्सी प्रांत से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को तकनीक और सुरक्षा के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया है। शानक्सी यूनिवर्सिटी के एक कल्चरल इवेंट के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया और उसने एक छात्रा के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।

डांस स्टेप्स भूल छात्रा को लगाया गले
वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम चल रहा था जहां रोबोट को सिर्फ डांस स्टेप्स के लिए प्रोग्राम किया गया था। लेकिन परफॉर्मेंस के बीच में ही वह रोबोट अचानक एक छात्रा की तरफ बढ़ा और उसे कसकर गले लगाने लगा।, रोबोट की यह हरकत इतनी 'इंसानी' थी कि छात्रा और वहां मौजूद स्टाफ दंग रह गए। आनन-फानन में स्टाफ के एक सदस्य ने बीच-बचाव कर रोबोट को छात्रा से अलग किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 新明日报 (@shinmindailynews)


तकनीकी खराबी या AI का अपना दिमाग?
इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। नेटिजन्स का एक वर्ग इसे भविष्य के लिए खतरे की घंटी मान रहा है और इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का खुद का फैसला बता रहा है। दूसरी ओर, विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई 'फीलिंग्स' नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर ग्लिच या सेंसर एरर का परिणाम है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले पर पर्दा डालते हुए इसे एक 'जॉइंट कल्चरल एक्टिविटी' करार दिया है, लेकिन सुरक्षा मानकों पर अब भी सवाल उठ रहे हैं।

पहले भी डरा चुके हैं ये रोबोट्स
ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बेकाबू होने का यह कोई पहला मामला नहीं है:

  • इसी साल मार्च में मकाऊ में एक रोबोट ने 70 साल की बुजुर्ग महिला का पीछा किया था, जिससे वह दहशत में आ गई थीं।
  • हाल ही में शानक्सी में ही एक अन्य घटना में डांस करते हुए रोबोट ने पास खड़े एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया था।

इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम इन मशीनों पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं या ये भविष्य में इंसानों के लिए खतरा बन सकती हैं?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News