अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल मामले में रॉबर्ट मूलर गवाही देने को तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 09:58 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट मूलर 2016 में देश के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल के मामले में अपनी रिपोर्ट पर 17 जुलाई को गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रतिनिधि सभा की न्यायिक एवं खुफिया समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

समिति के अध्यक्ष एडम शिफ ने ट्वीट किया ,‘‘रॉबर्ट मूलर समन जारी होने के बाद कांग्रेस के समक्ष गवाही देने को तैयार हो गए हैं।'' उन्होंने लिखा,‘‘ट्रंप को विजयी बनाने के लिए रूस ने हमारे लोकतंत्र पर हमला किया।

PunjabKesari

ट्रंप ने इसका स्वागत किया और उस सहायता का इस्तेमाल किया। जैसा मूलर ने कहा,प्रत्येक अमेरिकी को इससे चिंतित होना चाहिए और अब प्रत्येक अमेरिकी को यह सीधे मूलर से सुनने को मिलेगा।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News