इटली में महंगाई और जंग के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन; दुकानों में लूटपाट और आगजनी, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी(Video)
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 12:10 PM (IST)
Rome: मिलान के मध्य हिस्से में शनिवार को दंगाइयों ने पुलिस से झड़प के बाद दुकानों में लूटपाट की और संपत्तियों में आग लगा दी। हिंसा के कारण पियाजा डेल डुओमो चौक और महंगी वस्तुओं की दुकानों वाला एक बाजार खाली हो गया, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में खरीदारी करने वाले लोग मौजूद रहते हैं। अलग-अलग जगहों पर युद्ध और बढ़ती महंगाई के खिलाफ निकाला गया मार्च शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था लेकिन बाद में नकाब पहने प्रदर्शनकारियों ने दंगा नियंत्रण पुलिस पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। घटना के बाद सामने आईं तस्वीरों में काराबिनिएरी पुलिस की एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी।
Chaos in France and Italy as protests turn to riots. Footage from outside Milan's cathedral shows vehicles destroyed and projectiles hurled at police as authorities struggle to regain control. Similar scenes of arson, looting and clashes have broken out across French cities, with hundreds of arrests. https://t.co/QLkKUbXRIY
— Pacific Wire (@JMChyno) October 17, 2026
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। समाचार एजेंसी 'लाप्रेस' की खबर के अनुसार, कम से कम दो पुलिस अधिकारी घायल हुए और कई नाबालिगों समेत करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हिंसा की निंदा की।
🇮🇹 Italy joins in: Milan burns as cost-of-living protests spread from France While France was burning, Italy had its own day of rage. Thousands, mostly very young, marched in Milan against rising prices, low wages and collapsing public services. It quickly turned into hours of street fighting in the city center. Protesters threw stones, firecrackers and café tables at police, who answered with tear gas and water cannon. Bins and a construction site in Piazza Duomo were set on fire, shop windows smashed and a store looted. The square was evacuated and metro stops shut down. Dozens were detained, many of them minors. There were also clashes at Bologna's train station and unrest in Turin, while marches took place in Rome, Florence and Naples. Italy's largest union has now announced a general strike for next month.
— brane mijatovic (@brane_mija64426) October 17, 2026
उन्होंने लिखा, "प्रदर्शन करना एक अधिकार है। अपने शहरों में आग लगाना नहीं।" उन्होंने उन "उपद्रवियों" का जिक्र किया, जो प्रदर्शनों का फायदा उठाकर अराजकता फैलाते हैं, सुरक्षा सुनिश्चित करने वालों पर हमला करते हैं और पूरे शहरों को बंधक बना लेते हैं। मिलान के मेयर ग्यूसेप्पे सेला ने कहा, "कानून लागू करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हिंसा और शहर को भारी नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।"
