Mexico के समुद्र तट के पास तैरती हुई पहुंची दुर्लभ ''मछली'' Video में हुई कैद! जाने क्यों माना जा रहा है खतरे का संकेत?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 03:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। समुद्र में असंख्य जीव-जन्तु रहते हैं जिनमें से कुछ जीव इंसानों के लिए अनजाने होते हैं। ये जीव गहरे समुद्र में रहते हैं लेकिन कभी-कभी समुद्र तट या सतह पर आ जाते हैं। हाल ही में मेक्सिको के समुद्र तट पर एक दुर्लभ मछली देखी गई जिसे देखकर लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताने लगे।

PunjabKesari

 

 

क्या थी यह मछली?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक सफेद और चमकदार रंग की मछली समुद्र तट पर तैरती हुई दिखाई दी। पहली नजर में यह मछली नहीं बल्कि एक सांप जैसी दिख रही थी। इस मछली को देखकर लोग हैरान हो गए और उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

यह मछली ओरफिश थी जो समुद्र के गहरे पानी में पाई जाती है। यह मछली बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है और कभी-कभी ही समुद्र तट या सतह पर नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली समुद्र तट पर छटपटा रही थी लेकिन कुछ समय बाद हिलना-डुलना बंद कर दिया और एक व्यक्ति ने इसे वापस पानी में डाल दिया।

ओरफिश को लेकर मान्यता

ओरफिश को 'प्रलय की मछली' भी कहा जाता है क्योंकि मान्यता है कि जब यह मछली समुद्र की गहराई से बाहर आती है तो यह किसी बड़े विनाशकारी घटना का संकेत होती है। ऐसा माना जाता है कि यह मछली समुद्र की गहराई से तब बाहर आती है जब कोई प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप या सुनामी आने वाली होती है।

PunjabKesari

 

ओरफिश और भूकंप का संबंध

जापान में 17वीं शताब्दी से यह मान्यता है कि ओरफिश का समुद्र तट पर दिखाई देना एक भूकंप का संकेत होता है। जापानी लोककथाओं में यह कहा जाता है कि ओरफिश समुद्र देवता रयुजिन का संदेशवाहक है। इसे "रयुगु नो त्सुकाई" के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है "समुद्र देवता का दूत"। कहा जाता है कि यह मछली भूकंप के बारे में चेतावनी देने के लिए सतह पर आती थी।

इसलिए जब यह मछली समुद्र तट पर दिखाई देती है तो लोग इसे एक अशुभ संकेत मानते हैं और किसी बड़ी आपदा की संभावना जताते हैं।

वहीं मेक्सिको के समुद्र तट पर दिखाई दी यह दुर्लभ ओरफिश लोगों के बीच चिंता का कारण बन गई है। हालांकि यह केवल एक मान्यता है लेकिन इसे लेकर समाज में जो डर और आशंका है वह अब भी कायम है। लोग इस मछली के समुद्र तट पर दिखाई देने को किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा के संकेत के रूप में मानते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News