पुतिन की शानदार जीत, 2036 तक बने रहेंगे रूस के राष्ट्रपति

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 05:36 AM (IST)

मास्कोः व्लादिमीर पुतिन ने रूस की मतदान में शानदार जीत दर्ज की है और इस जीत के बाद वह 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रहेंगे। रूस के संविधान में संशोधन को लेकर बुधवार को रैफरैंडम करवाया गया था और रूस के चुनाव कमीशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से मुताबिक 73 प्रतिशत लोगों ने संविधान संशोधन के पक्ष में वोट किया है। 

चुनाव कमीशन ने यह आंकड़ा 25 प्रतिशत वोटों की संख्या के आधार पर जारी किया है। इस संविधान संशोधन के मुताबिक ही पुतिन को राष्ट्रपति के पद की अपनी अवधि समाप्त होने के बाद 6 सालों के लिए 2 बार और राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा। पुतिन फिलहाल 2024 के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं परन्तु संविधान की इस संशोधन के जरिए वह 2024 के बाद 12 साल और राष्ट्रपति बने रहेंगे।

इससे पहले संविधान की संशोधन करने लगे पुतिन का नारा था हमारा देश हमारा संविधान और हमारे फैसले। पुतिन पिछले 20 साल से रूस के राष्ट्रपति हैं और 2036 में जब उनके पद की अवधि समाप्त होगी तो वह 84 साल के हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News