इस काम के लिए लड़की को कर दिया बदनाम,सच जान आप भी होंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2016 - 05:23 PM (IST)

चीनःकंपनियां पब्लिसिटी के लिए क्या-क्या हत्थकंडे अपनाती है। इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते।  इसकी मिसाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर से लगाया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि शेन्झेन में रहने वाली सियाओ ली नाम की एक लड़की ने एक ही समय पर 20 लोगों को डेट कर उनसे लिए गिफ्ट्स बेच कर नया घर खरीद लिया। 

वायरल हुई खबर के मुताबिक क्लर्क की नौकरी करने वाली सियाओ ली ने एक साथ 20 लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। सितंबर माह में, जब चीन में iPhone 7 लॉन्च हुआ, तब उसने अपने सारे ब्वॉयफ्रेंड्स से गिफ्ट में नए फोन की डिमांड करनी शुरू कर दी। जैसे ही उसके 20 ब्वॉयफ्रेंड ने उसे फोन गिफ्ट किया, सियाओ ने उन्हें बेचकर डाउन पेमेंट कर अपने लिए नया घर खरीद लिया। फोन बेचकर सियाओ को करीब 12 लाख रुपए मिले थे।

ये खबर सबसे पहले चीन के सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसके साथ काम करने वाले वर्कर ने शेयर की थी। इसके बाद दुनियाभर के लोग इस चालबाज गर्लफ्रेंड के किस्से पढ़ने लगे। इंटरनेट पर कुछ लोग जहां इस खबर से हैरान हैं, तो कुछ ने मजाक में कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें एक ब्वॉयफ्रेंड नहीं मिलता, इसे 20 मिल गए।
हालांकि खबर की सच्चाई पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।दरअसल, चीन के एक फोन रीसाइक्लिंग एजेंसी ने पब्लिसिटी स्टंट्स के लिए लोगों से क्रिएटिव आइडियाज मांगे थे। ये खबर उसी का हिस्सा थी। असलियत में ऐसा नहीं हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News