चीन, जापान ने सैन्य हॉटलाइन स्थापित की
punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 09:40 AM (IST)

बीजिंग, 31 मार्च (भाषा) चीन और जापान ने पूर्वी चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में आक्रामक गश्त के कारण घटने वाली समुद्री और हवाई घटनाओं के प्रबंधन और नियंत्रण की अपनी क्षमता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को एक सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की।
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की इस सप्ताहांत होने वाली बीजिंग यात्रा से पहले हॉटलाइन प्रणाली की घोषणा की गयी। हयाशी दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए चीन के विदेश मंत्री छिन कांग से बात करने आएंगे।
जापान के विदेश मंत्री की 2019 के बाद से चीन की यह पहली यात्रा है। तब हयाशी के पूर्ववर्ती तोशिमित्सू मोतेगी बीजिंग आये थे। इसके बाद चीन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था।
चीन ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए देश की सीमाओं को फिर से खोला।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने हॉटलाइन की घोषणा करते हुए कहा कि चीन और जापान के विदेश विभागों के बीच हुई सहमति के अनुसार दोनों पक्षों ने समुद्री तथा हवाई संपर्क प्रणाली के लिए सीधी टेलीफोन सेवा का निर्माण पूरा किया है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ