चीन में नौका पलटने से नौ लोगों की मौत, छह अन्य लापता

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 05:14 PM (IST)

बीजिंग, 19 सितंबर (भाषा) दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत की एक नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लापता हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को खबर दी कि यह दुर्घटना शनिवार को लियुपनशुई शहर की जांग्के नदी में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 50 मिनट पर हुई।

इस नौका में 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। प्राधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नौका में कितने लोग सवार थे जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी थे। अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। नवीनतम प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदी से 40 लोगों को बचाया गया।

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव अभियान में 17 टीमों और 50 नौकाओं को लगाया गया है। इसके साथ ही हादसे की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News