तटबंध टूटने से हजारों लोग फंसे, चीन में बाढ़ की स्थिति गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 08:22 PM (IST)

बीजिंग, 21 जुलाई (एपी) चीन के पूर्वी शहर में तटबंध टूट जाने से दस हजार से अधिक लोग फंस गए हैं, जबकि देश के काफी हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनती जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।


अन्हुई प्रांत के गुझेन में बाढ़ को रोकने के लिए खड़ी की गई दीवारों से रविवार को पानी ऊपर बहने लगा। यह जानकारी प्रांतीय सरकार ने अपने आधिकारिक माइक्रोब्लॉग में जानकारी दी।


गुझेन कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव वांग क्विंगजुन के हवाले से शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि बाढ़ का पानी तीन मीटर (दस फुट) तक बढ़ गया।


शिन्हुआ ने बताया कि प्रांत में बचाव कार्य के लिए करीब 1500 दमकलकर्मियों को रवाना किया गया। यहां हफ्तों से जारी भारी बारिश के कारण तीस लाख से अधिक लोगों की जिंदगी बाधित हुई है।


चीन के मौसम विज्ञान प्रशासन ने बताया कि अगले तीन दिनों तक येलो रिवर और हुई रिवर के पास भारी बारिश होने का अनुमान है।


अन्हुई में रविवार को एक तटबंध टूट जाने से बाढ़ का पानी नगर में घुस आया। प्रांत में हुई नदी पर बने वांगजियाबाद बांध के 13 गेट को सोमवार को खोल देने से फसलें तबाह हो गईं।

एपी नीरज उमा उमा 2107 2022 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News