नए रॉयल काटेज में जाने की तैयारी में प्रिंस हैरी और मेगन

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 12:34 PM (IST)

लंदनः  ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब एक नए ठिकाने को अपना आशियाना बनाने जा रहे हैं। वह नए रॉयल कॉटेज में जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह कॉटेज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की विंडसर स्थित संपत्ति पर बना है।

ससेक्स के ड्यूक एवं डचेस प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल 2019 के बसंत महीने में माता-पिता बनने वाले हैं। वह अभी पश्चिमी लंदन में केन्सिंगटन पैलेस के नॉटिंघम कॉटेज में रह रहे हैं, जिसे वह खाली करने वाले हैं। विंडसर स्थित रॉयल कॉटेज को इस शाही जोड़े के लिए तैयार किया जा रहा है। इस कॉटेज में 10 शयनकक्ष हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News