प्रिंस हैरी और मेगन छोड़ देंगे इंगलैंड, बच्चे के जन्म बाद नए देश में बसाएंगे संसार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 03:39 PM (IST)

लंदनः मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी कुछ समय पहले ही अपने विंडसर फ्रोगमोर कॉटेज में शिफ्ट हुए हैं, लेकिन चर्चा है ये शाही जोड़ा एक और बड़े कदम की योजना बना रहा है। शाही परिवार के मीडिया सूत्रों के अनुसार मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी 2020 तक इंगलैंड छोड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मार्केल और प्रिंस हैरी फिलहाल अपने पहले बच्चे के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उसके जन्म के बाद ये शाही जोड़ा अफ्रीका शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। बता दें कि मेगन अप्रैल 2019 के अंत या मई के शुरू में शाही परिवार के नए वारिस को जन्म दे सकती हैं। द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रॉयल संवाददाताओं टिम शिपमैन और रॉय निकाह ने लिखा है, "कोर्टयर्स ने ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौकरी सौंपने की योजना तैयार की है ।

इसके लिए ये शाही जोड़ा अपने बच्चे के जन्म के बाद विदेश शिफ्ट हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी कुछ समय पहले ही अपने विंडसर फ्रोगमोर कॉटेज में शिफ्ट हुए हैं, लेकिन चर्चा है ये शाही जोड़ा एक और बड़े कदम की योजना बना रहा है। हालांकि ये चर्चाएँ प्रारंभिक चरण में हैं, लेकिन माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी व मेगन की नरम शक्ति क्षमताओं का उपयोग अफ्रीका में सबसे अधिक संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News