रूस-यूक्रेन तनाव पर अमेरिका को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति जो बाइडेन, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 09:53 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस-यूक्रेन तनाव पर राष्ट्रपति जो बाइडेन आज रात 12.30 बजे अमेरिका को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह रूस पर कड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले व्हाइट हाउस ने पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती का जिक्र करते हुए रूस के इस कदम को अब ''आक्रमण'' करार दिया है। अमेरिका यूक्रेन संकट के प्रारंभ में इस शब्द का इस्तेमाल करने से हिचकिचाता रहा है।

वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस कदम के परिणामस्वरूप अमेरिका रूस पर कड़ी पाबंदियां लगाएगा। कई पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों की स्वतंत्रता को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मान्यता दिये जाने के बाद रूसी सैनिक इन इलाकों में प्रवेश कर गए हैं, लेकिन कुछ नेताओं ने संकेत दिया कि यह यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के समान नहीं है। हालांकि व्हाइट हाउस ने अपने रुख में बदलाव के संकेत दिये हैं।

प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा, ''हमारा मानना है कि यह आक्रमण की शुरुआत है। यूक्रेन पर रूस से नए आक्रमण की शुरुआत।'' अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि व्हाइट हाउस ने जमीनी स्थिति को देखते हुए रूस की कार्रवाई को ''आक्रमण'' कहना शुरू किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News