सूखे-गर्मी के बीच जंगल की आग से जूझ रहा है पुर्तगाल, 29 घायल

Monday, Jul 11, 2022 - 02:10 AM (IST)

लिस्बनः पुर्तगाल में रविवार को 3,000 से अधिक दमकलकर्मी और 60 से अधिक विमान जंगल की आग को बुझाने के काम में जुटे रहे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 29 लोग घायल हो गए हैं। 

पुर्तगाल के सरकारी टेलीविजन ‘आरटीपी' और अन्य स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आग से मामूली रूप से झुलसे 12 दमकलकर्मियों और 17 नागरिकों को इलाज के लिए चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। रविवार दोपहर तक पुर्तगाल की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि 3,000 से अधिक दमकलकर्मी आग का मुकाबला कर रहे हैं। 

यूरोपीय संघ ने रविवार को अपने अग्निशमन हवाई बेड़े सहायता कार्यक्रम को सक्रिय किया जो सदस्य देशों को पुर्तगाल की मदद के लिए संसाधनों को साझा करने की अनुमति देता है। यूरोपीय संघ के संकट आयुक्त, जेनेज लेनार्सिक के अनुसार, स्पेन ने भी तुरंत मदद की पेशकश की। स्पेन ने हाल में जंगल की आग का भी सामना किया है। पुर्तगाल की सरकार ने कहा कि उसने जमीन पर तैनात अपने कर्मियों की सहायता के लिए 60 विमान तैनात किए हैं। 

Pardeep

Advertising

Related News

पेरू में जंगलों में फैली भीषण आग से 15 लोगों की मौत, हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि तथा वन क्षेत्र जलकर खाक

अचानक बीच हवा में जोर-जोर से हिचकोले खाने लगा विमान; लोगों में मचा हड़कंप, कई घायल

ट्रंप ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे को भेजी खास चिट्ठी, पढ़कर खूब रोया बच्चा (VIDEO)

2024 में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, महसूस की गई सबसे ज्यादा तपिश

मलेशिया के इस्लामिक वेलफेयर होम्स में बच्चों का यौन शोषण, गर्म चम्मचों से जलाया, 402 लड़के-लड़कियां कराए आजाद (Photos)

इजराइल के सीरिया में ताबड़तोड़ हमले, 14 लोगों की मौत एवं 40 से अधिक घायल

बेरूत और लेबनान में हैंडहेल्ड पैजर्स में धमाके, ईरान के राजदूत समेत कई लोग घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो रोधी टीम पर बम अटैक, तीन पुलिस कर्मियों सहित 6 घायल

तूफान ‘यागी' बरपा कहर, वियतनाम में 4 लोगों की मौत, 78 अन्य घायल

चीन के हैनान में चक्रवात Yagi ने मचाया कहर, 2 लोगों की मौत व 92 घायल (Video)