धार्मिक उत्सव दौरान गिरा 200 साल पुराना पेड़, 13 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 12:50 PM (IST)

मडीराः पुर्तगाल के द्वीपसमूह मडीरा में एक धार्मिक उत्सव के दौरान पेड़ गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। एक वीडियो में मुख्य शहर फुंसल में एक धार्मिक त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर पेड़ को गिरते देखा गया।
PunjabKesari
पुर्तगाल के ब्रॉडकास्टर आरटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में 2 बच्चे भी हैं।  घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह  10 बजे की है।  हादसे के वक्त लोग रोमन कैथोलिक पर्व मनाने के लिए एक गांव में पहाड़ी पर स्थित एक चर्च के बाहर इकट्ठा हुए थे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कॉस्टा ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो भी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरने वाला पेड़ 200 साल पुराना ओक-ट्री था। यूरोपियों के बीच मडीरा को एक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।
PunjabKesari
उत्तर अटलांटिक महासागर में मौजूद ये जगह सबसे बड़ा पुर्तगाली द्वीप है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये पेड़ भीतर से खोखला हो गया था और इसे बीते दो सालों से सहारा देकर खड़ा रखा गया था। बीते साल हुए समारोह को जंगलों में लगी आग के कारण रद्द करना पड़ा था, इसलिए इस साल का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News