म्यामांर में खदान भूस्खलन से 18 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 04:46 PM (IST)

यंगून: उत्तरी म्यामांर में रविवार को भूस्खलन के कारण कीमती पत्थरों (जाडे) की खदान के कम से कम 18 खननकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए। बचावकर्मी अभी और पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं।

कीमती पत्थरों की खदान में हर साल भूस्खलन के चलते दर्जनों लोग मारे जाते हैं। भारत और चीन की सीमाओं के बीच देश के कोचिन राज्य में खतरनाक और बदतर तरीके से इस उद्योग का संचालन होता है। म्यामांर की दमकल सेवा विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि यह हादसा हपकांत टाउनशिप में तड़के हुआ।

विभाग ने बताया कि हमने दो घायलों और 13 व्यक्तियों के शवों को स्थानीय अस्पताल भेजा है। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने एएफपी को बताया कि खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया और करीब 200 मीटर (700 फुट) नीचे सो रहे लोगों पर गिर गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News