उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत(Pics)

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2016 - 02:08 PM (IST)

वालेटा: यूरोपीय यूनियन की सीमा सुरक्षा एजेंसी फ्रान्टेक्स के अधिकारियों को लेकर जाने वाला हल्का विमान आज माल्टा से उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी हवाई अड्डा के सूत्रों तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।

विमान भारतीय समय के अनुसार प्रात: 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान लीबिया के मिसराता जा रहा था। माल्टा टाइम्स के अनुसार विमान फ्रान्टेक्स के अधिकारियों के उपयोग के लिए लक्समबर्ग से पट्टे पर लिया गया था। मृतकों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत कुछ पता नहीं चल सका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News