Peru Earthquake: 7.2 तीव्रता का भूकंप के झटकों से दहला पेरू, सुनामी का हाई अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 02:46 PM (IST)

लीमा: दक्षिणी पेरू में शुक्रवार को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण किसी नुकसान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7.2 तीव्रता का भूकंप अतीकीपा से 8 किलोमीटर पश्चिम में आया। यह 28 किलोमीटर की गहराई पर था। इस बीच, होनोलुलु स्थित सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। 

अतीकीपा जिले से 8.8 किलोमीटर (5.5 मील) दूर भूकंप आने के तुरंत बाद यूएसजीएस ने तीव्रता की रेटिंग बढ़ा दी। US जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि शुक्रवार को मध्य पेरू के तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी लहरें उठने की संभावना है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने पहले कहा था कि कोई खतरा नहीं है। वहीं भूकंप आने के बाद चेतावनी दी है कि कुछ समुद्री तटों पर तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

 

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप शुक्रवार को सुबह ठीक 11 बजकर 6 मिनट पर आया। इससे पहले पेरू में 16 जून को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। दरअसल, दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू आज शुक्रवार को फिर एक बार भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र पेरू के अतीकीपा जिले से 8 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। फिलहाल, इस खतरनाक भूकंप के बाद पेरू में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इसके बार में सरकार की तरफ से आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News