हिंद प्रशांत में चीन पर नकेल के लिए अमेरिका- पापुआ न्यू गिनी करेंगे सुरक्षा समझौता

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 11:58 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हिंद प्रशांत में चीन पर नकेल कसने के लिए अमेरिका पापुआ न्यू गिनी के साथ एक नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। पापुआ न्यू गिनी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित होने के कारण रणनीतिक रूप से अहम देश है। यहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भीषण लड़ाइयां हुई थीं। करीब एक करोड़ की आबादी वाला यह देश सर्वाधिक जनसंख्या वाला हिंद प्रशांत देश है।

 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि नया समझौता सुरक्षा सहयोग में सुधार करने, पापुआ न्यू गिनी के रक्षा बल की क्षमता और क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने में मदद करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगा। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने कहा कि उनके देश ने बड़ी सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है।

 

मारापे ने कहा, ‘‘हमारे सामने आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ हमारी संप्रभुता की रक्षा का भी मुद्दा है। हम अपनी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं।'' बहरहाल, इस समझौते के खिलाफ देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ले में छात्रों ने प्रदर्शन किए। इसके अलावा प्रशांत क्षेत्र में कई लोग इस क्षेत्र के बढ़ते सैन्यीकरण को लेकर चिंतित हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News