अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमले में पूरा परिवार खत्म, जिंदा बचे 6 साल के बच्चे की बातें दुनिया को रुला रहीं ! देखें Video
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:05 PM (IST)
International Desk: पाकिस्तान द्वारा गत दिनों की गई एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के बेहसूद ज़िले में एक ही परिवार के लगभग सभी सदस्यों की मौत का दावा किया गया है। इस हमले में केवल एक छोटा बच्चा जीवित बचा है, जो लगातार अपनी मां और भाई-बहनों को पुकार रहा है। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत Nangarhar Province के बेहसूद ज़िले से सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कथित सीमा-पार गोलाबारी में एक ही परिवार के अधिकांश सदस्य मारे गए।
After the cowardly Pakistani shelling in Behsud, Nangarhar, a small child survived while the rest of his family was killed.
— THE UNKNOWN MAN (@Theunk5555) February 24, 2026
Villagers tell him they’re in the hospital, trying to shield him from the heartbreaking truth.
Crying, he pleads: “Please take me to my mother… my sister…… pic.twitter.com/iyLtJyt3q8
पाकिस्तान के हमले में घर के भीतर मौजूद माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजन मारे गए। एक छोटा बच्चा किसी तरह जीवित बच गया लेकिन उसकी दुनिया उजड़ चुकी है। हालांकि वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा बार-बार रोते हुए पूछता है -“मुझे मेरी मां के पास ले चलो… मेरी बहन… मेरे भाई…”गांव वाले उसे दिलासा देने के लिए कहते हैं कि उसके परिजन “अस्पताल में हैं।” वे जानते हैं कि सच्चाई कहीं अधिक भयावह है, लेकिन एक मासूम दिल पर वह बोझ डालने की हिम्मत किसी में नहीं।
A 6-year-old boy in Nangarhar, Afghanistan.
— داؤد (@Da_Wood_) February 24, 2026
18 members of his family were killed in Pakistani Military’s airstrike.
He is one of only five survivors. Both his parents are gone. All his siblings gone. He now sits with an uncle who also lost his wife and children in the same… pic.twitter.com/lOYxags4cU
वीडियो में बच्चे की सिसकियां, उसके कांपते शब्द किसी भी आधिकारिक बयान से अधिक तीखी गवाही बनकर उभरे हैं। स्थानीय स्तर पर इस एयरस्ट्राइक को पाकिस्तान की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मानवाधिकार संगठनों और क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग उठाई है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि मानी जाती है। बता दें कि अफगान-पाक सीमा क्षेत्र लंबे समय से तनाव का केंद्र रहा है। समय-समय पर सीमा पार गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों की खबरें आती रही हैं।
