बुर्के में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, शख्स ने राह चलते महिला के साथ किया अभद्र व्यवहार, कैमरे में कैद हुई यह गंदी हरकत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 09:38 AM (IST)

इस्लामाबाद : एक तरफ समाज के ठेकेदार यह कहते है कि महिलाओं को सभ्य और हमारी संस्कृति के मुताबिक कपड़े पहनना चाहिए न कि पश्चिम सभ्यता को हमें अपनाना चाहिए लेकिन हमारे इस समाज में महिलाएं बुर्के में भी सुरक्षित नहीं है। 

दरअसल,  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दिनदहाड़े सड़क पर एक शख्स राह चलती बुर्का पहने महिला के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया जिसका एक वीडियो बी सामने आया है। सामने आए घटना के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि  एक शख्स बुर्का पहनकर जा रही महिला को पीछे से आकर पकड़ लेता है। महिला इस दौरान खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है। इस बीच सिरफिरा शख्स खुद वहां से भाग खड़ा होता है।

سیکٹر آئی 10 اسلام آباد میں حوس کے پجاری درندہ صفت شخص کی حرکت دیکھیں ۔
حکام اس پر پوری نوٹس لے۔
@ICT_Police
By @IslamabadNewz

pic.twitter.com/N2xFbv3MRA

— Zobia Khurshid Raja (@ZobiaKhurshid) July 18, 2022

वहीं इस घटना का वीडियो को रिट्वीट कर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने लिखा है कि ये घटना सभी पुरुषों के लिए एक चुनौती है कि वे इस शख्स को पकड़े और सजा देकर ऐसा सबक सिखाएं कि ये दूसरों के लिए नसीहत बन जाए। हालांकि अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं की जा सकी है।लेकिन बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने 'कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ संरक्षण (संशोधन विधेयक), 2022' पारित किया और 2010 के कानून के कमजोर प्रावधान में कई बदलाव करते हुए इसे सख्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News