पाकिस्तान: क्वेटा में गिरजाघर पर हमला, 2 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 10:37 PM (IST)

कराची: क्वेटा में रविवार को प्रार्थना के बाद गिरिजाघर से लौट रहे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। 

जानकारी के अनुुसार मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रविवार को शहर के इशा नगरी इलाके में गिरिजाघर को निशाना बनाया। पुलिस ने कहा कि हमले में दो लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, हमले के बाद समुदाय के लोगों ने शवों के साथ प्रदर्शन किया और सड़क यातायात बाधित किया।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News