PAK में शुरू हुई कैब सर्विस 'रिश्ता आंटी', खासियत कर देगी हैरान

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 05:29 PM (IST)

कराची: शादी के लिए अच्छा वर तलाशने के लिए ज्यादातर लोग मैरिज ब्यूरो का सहारा लेते हैं। लेकिन पाकिस्तान में एप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी ने अपनी सवारियों के लिए अनोखी सुविधा 'रिश्ता आंटी' शुरू की है।


दरअसल कैब सर्विस से सफर करने के दौरान शायद आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिल जाए और आपका रिश्ता तय हो जाए। करीम नामक टैक्सी सर्विस ने इस ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को शादी तय करने वाली महिला के साथ कैब साझा करने का मौका दिया। 'रिश्ता आंटी' भारत,पाकिस्तान समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों के उन लड़के-लड़कियों का ब्योरा रखती हैं जो शादी लायक होते हैं। इसके लिए कुछ फीस भी तय की गई। शुरआत में यह ऑफर सिर्फ दो दिन के लिए था, लेकिन पाक में यह हिट हो गया।


'रिश्ता आंटी' आपसे कुछ सवाल करेंगी, आप अपनी पसंद बताएं। अगर आंटी की नजर में आपके लायक कोई अच्छा लड़का या लड़की हुआ तो फिर बात आगे बढ़ सकती है। करीम के प्रतिनिधि सिबतैन नकवी के मुताबिक,'हमने देखा है कि कैब इस्तेमाल करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बीच अक्सर बच्चों की शादी और रिश्ता आम मुद्दा होता था।इसलिए हमने इस सेवा को लॉन्च करने का फैसला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News