पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 7 सैनिकों की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 03:55 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत कबायली वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक सुरक्षा चौकी पर छह आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों में दो अधिकारियों समेत कम से कम सात सैनिकों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि पांच सैनिकों के साथ साथ एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कैप्टन की भी जान चली गयी।

 

उसने कहा कि छह आतंकवादियों ने मीर अली इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया था और उन्हें भी मार गिराया गया। बयान के अनुसार जब सैनिकों ने अज्ञात आतंकवादियों की घुसपैठ की प्रारंभिक कोशिश विफल की, तब उन्होंने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी चौकी में घुसी दी। बाद में आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News