पाकिस्तान में बाढ़ राहत के नाम पर हिंदू महिलाओं का रेप, UN में पाकिस्तानी राजदूत मसूद को होना पड़ा शर्मिंदा

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 05:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कंगाली का सामना कर रहे पाकिस्तान को  इन दिनों बाढ़ ने बेहाल कर रखा है। लगभग 4 करोड़ लोग बेघर होने के बाद संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के कई देशों  व उनकी संस्थाओं ने पाकिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।  इस बीच एक शर्मसार करने वाली  रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक  बाढ़ से राहत के लिए फ्री में राशन देने के नाम पर एक हिंदू महिला का रेप किया गया है। यही नहीं मदद के नाम पर कई अल्पसंख्यकों के यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं।

 

इस मामले को लेकर पाकिस्तान के राजदूत मसूद खान को  संयुक्त राष्ट्र में भारी  शर्मंदिगी का सामना करना पड़ा है। वर्जीनिया की पूर्व कांग्रेस कैंडिडेट मंगा अनंतमुला ने इस मुद्दे पर मसूद खान  को जमकर फटकार लगाई और जवाब तलबी की।  मसूद खान हाल ही में वॉशिंगटन डीसी के नेशनल प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे और पाकिस्तान में आई बाढ़ के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगा अनंतमुला ने मसूद खान से कहा कि वह पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे जबरन धर्म परिवर्तन, रेप और अन्य अत्याचारों के मामले पर भी बोलें। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मंगा ने एक पोस्टर भी दिखाया और मसूद खान से जवाबा मांगा ।

 

बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सिर्फ़ जून महीने में ही 157 महिलाओं का अपहरण किया गया।  112 महिलाओं से मारपीट की गई और 91 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। पाकिस्तान से सवाल पूछे गए कि वह मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने पर काम नहीं करता और हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता है जबकि दूसरी तरफ वह परमाणु क्षमता विकसित करने और हथियार खरीदने के लिए जमकर पैसे खर्च करता है।

 

इन सवालों पर मसूद खान इतनी बुरी तरह झेंप गए कि कोई जवाब न दे सके। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 मिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है।  पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से 82.5 लाख एकड़ खेती बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ के चलते पाकिस्तान में बेरोजगारी और तेजी से बढ़ेगी और अब 21.9 से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News