पाक के कसूर में दुष्कर्म और हत्या के दोषी को 12 बार सजा-ए-मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 05:32 AM (IST)

लाहौर: आतंकवाद निरोधी विशेष न्यायालय ने पाकिस्तान के कसूर शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के चर्चित मामले के दोषी को बाल दुष्कर्म के 3 अन्य मामलों में 12 बार सजा-ए-मौत सुनाई हैं। 

‘डॉन न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार इमरान अली को 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के जुर्म में पहले ही फरवरी में 4 सजा-ए-मौत, उम्रकैद की एक सजा, 7 साल की कैद और 60 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषी ने कम से कम 8 अन्य लड़कियों के साथ दुष्कर्म का जुर्म भी स्वीकार किया था।

गौरतलब है कि कसूर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या पर देश भर में आक्रोश फैल गया था और प्रदर्शन हुए थे। डी.एन.ए. मिलाने के बाद 23 जनवरी को अली को गिरफ्तार किया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News