पाक में गायिका-एक्ट्रेस की पति ने गोली मारकर की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 12:21 PM (IST)

लाहौर : पाकिस्तान खैबर पख्तूनवा के  नोशेरा कलां  में फिल्म एक्ट्रेस और गायिका रेशमा की उसकी पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।  कहा जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में उसके पति ने घटना को अंजाम दिया। वह उसकी चौथी बीवी थीं. लेकिन उसके साथ विवाद के बाद अपने भाई के घर पर रह रही थीं। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं।  इस हमले में बुरी तरह घायल रेशमा ने दम तोड़ दिया।  इसके बाद आरोपी ने इसे बाद में लूट का मामला बनाने के लिए इस तरह से हत्या को अंजाम दिया।  घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में महिला कलाकारों के खिलाफ अपराध का ये 15वां मामला है।  इससे पहले फरवरी में एक एक्ट्रेस सुनबुल को हाई प्रोफाइल पार्टी में परफॉर्म नहीं करने के लिए मार दिया गया था। रेशमा को उनके कई महशूह पश्तो गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनकी पहचान प्रमुख पाकिस्तानी ड्रामा झोबाल गोलुना के कारण भी होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News