Ukraine : कीव में 5 लोगों की गोलियां मारकर हत्या, मुठभेड़ में हमलावर भी ढ़ेर
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 11:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क : यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और बाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेनी गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने एक बयान में कहा कि पुलिस के विशेष दस्ते ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत का प्रयास किया लेकिन इसके विफल होने के बाद पुलिस टीम ने स्टोर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किए जाने पर पुलिस ने उसे मार गिराया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि गोलीबारी की घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई।
