‘नॉर्वे गोलीबारी में रुस के नागरिक का हाथ नहीं ''

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 01:27 PM (IST)

ओस्लोः नॉर्वे में स्थित रुस दूतावास ने रविवार को कहा है कि ओस्लो में मस्जिद के पास हुई गोलीबारी में रुस के किसी नागिरक का हाथ नहीं है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को अल नूर मस्जिद के पास एक व्यक्ति ने गोलीबारी की थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। यह हादसा विश्व भर में मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले ईद-एल-अधा की तैयारियों के बीच हुआ।

 

रुस दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेयरम में मस्जिद में हुई गोलीबारी में रुस के किसी नागिरक का हाथ नहीं है और इस हादसे में रुस के किसी भी नागिरक को नुकसान नहीं पहुंचा है।'' ओस्लो पुलिस ने कहा कि इस हमले में सिफर् एक ही व्यक्ति शमिल था। पुलिस को उसके घर से एक महिला का शव मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News