यहां होती है बच्चे पैदा करने की खेती, अपनाया जाता रोंगटे खड़े करने वाला तरीका

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 01:06 PM (IST)

अबुजाः  दुनिया में  कई देश एेसे हैं जहां लड़कियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता है। इनमें एक है नाइजीरिया जहां दुनिया की नजर में घृणित काम सरेआम किए जाते हैं। नाइजीरिया में कुछ ऐसी जगहे हैं, जहां लड़कियों के साथ एेसा व्यवहार किया जाता है कि जान कर रोंगटे खड़ हो जाएंगे। दरअसल, यहां लड़कियों को जबरन मुर्गियों की तरह प्रेग्नेंट किया जाता है।

PunjabKesari

इस काम के लिए कच्ची उम्र की लड़कियां निशाने पर होती हैं। यहां पॉल्ट्री फार्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा करने को मजबूर किया जाता है। दरअसल, नाइजीरिया में यह एक गोरखधंधा बन चुका है। यहां इन कम उम्र की लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है, जिनके बच्चे ही नहीं होते हैं। आपको बता दें कि नाइजीरिया में इस घिनौने काम को 'बेबी फार्मिंग' यानी बच्चे पैदा करने की खेती कहा जाता है। इतना ही नहीं, जब लड़कियां प्रेग्नेंट होती हैं तो उन लड़कियों को बंदूकों के साए में रखा जाता है।
PunjabKesari
ये घिनौने काम अनाथालय में रहने वाली लड़कियों के साथ ज्यादा किए जाते हैं। जो गरीब लड़कियां बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो जाती हैं, उन्हें भी शिकार बनाया जाता है। इस धंधे में शातिर दिमाग उन लड़कियों को पकड़ते हैं, जो गरीब होती है या जो मजबूरी में काम करने को राजी हो जाती हैं। बता दें कि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है, इसलिए ये लड़कियां अबॉर्शन भी नहीं करा सकतीं। इसी बात का फायदा उठा कर यहां बेबी फार्मिंग का काम धड़ल्ले से किया जाता है। 
PunjabKesari
बच्चा अगर लड़का हो तो उसे बेचकर 5 हजार डॉलर मिल जाते हैं, जबकि लड़की होने पर 4 हजार डॉलर मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह काला सच साल 2015 में ही सामने आ गया था, जिसके बाद से यहां पर अनाथालयों और अस्पतालों में रखी जा रही लड़कियों की ओर दुनिया का ध्यान गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News