नाइजरः अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्रियों से भरे वाहनों पर की फायरिंग, 58 लोगों की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 07:18 AM (IST)

नियामेः पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के तील्लाबेरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने यात्रियों से भरे चार वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। नाइजर की सरकार ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह हमला सोमवार को हुआ था।
नाइजर की सरकार ने वक्तव्य में कहा, ‘‘ हमलावरों ने लोगों पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जब वे बनीबंगोउ के साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।''
नाइजर सरकार ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े कुछ आतंकवादी संगठन इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। इसी वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान के बाद तील्लाबेरी क्षेत्र में हुए हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

आज का पंचांग- 22 सितंबर, 2023

Mathura News: ‘रावण’ को स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का बताकर बुरे फंसे धीरेंद्र शास्त्री, लंकेश भक्त मंडल ने कहा- ‘मानहानि का कराएंगे केस’